श्रमिक का अपहरण,मांगी ढाई लाख की फिरौती

worker-kidnapped-demanded-ransom-of-two-and-a-half-million

बेतिया, 20 जनवरी (हि.स.)। नरकटियागंज चीनी मिल में कार्यरत संतोष साह (21) नामक एक युवक का घर लौटते समय अपहरण कर लिया गया है।अपहृत युवक महुअवा विशुनपुरवा गांव निवासी हरिलाल साह का पुत्र है। चीनी मिल में मजदूरी का काम करता है। अपहरणकर्ताओं ने अपहृत युवक के ही मोबाइल से उसके घर वालों को फोन कर ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। घटना बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे की है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक चीनी मिल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। विशुनपुरवा चौक पर उसके सभी दोस्त अपने अपने घर चले गए। किन्तु उक्त युवक अपने घर नहीं पहुंच सका। समय से घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने घर नहीं पहुंचने की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन उसे खोजने लगे। इसी क्रम में उसके घर के कुछ दूरी पर उसकी साईिकल व कपड़े बरामद हुए। बाद में उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालाकि बुधवार की दोपहर तक अपहृत युवक का सुराग नहीं मिल सका है। थानाध्यक्ष ने आज बताया कि युवक के परिजनों द्वारा अपहरण कर लिए जाने की जानकारी दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /अमानुल हक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in