woman39s-condition-deteriorated-due-to-pesticide-use
woman39s-condition-deteriorated-due-to-pesticide-use

कीटनाशक दवा के सेवन से महिला की बिगड़ी हालत

राजगढ़,12 फरवरी (हि.स.)। शहर से लगे ग्राम नेठाठारी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार सुबह कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की। जानकारी के अनुसार ग्राम नेठाठारी निवासी भूलीबाई(35) पत्नी भारतसिंह ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा गटक ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। महिला ने जहर का सेवन किन परिस्थतियों में किया, इसका वास्तविक कारण का पता नही लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in