उज्जैन : ज्ञानोदय आवासीय परिसर में महिला ने किया आत्मदाह

उज्जैन : ज्ञानोदय आवासीय परिसर में महिला ने किया आत्मदाह

उज्जैन, 01 अगस्त (हि.स.)। उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर स्थित ज्ञानोदय आवासीय परिसर में रहने वाली महिला ने बीती रात खुद पर पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया। जलती हुई महिला को बचाने में उसका पति सहित तीन बच्चे भी झुलस गये। पुलिस ने महिला और उसके पति के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय विष्णुबाई डाबी अपने पति भारत डाबी और तीन बच्चों के साथ ज्ञानोदय विद्यालय आवासीय परिसर में रहती थी। शुक्रवार को देर रात उसने स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे जलते हुए देख पति बचाने पहुंचा तो वह भी झुलस गया। माता-पिता को जलते देख बच्चे भी उन्हें बचाने के लिये आए और वे भी झुलस गए। गंभीर हालत में सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और विष्णुबाई और पति भारत डाबी के बयान लिये, लेकिन उपचार के दौरान विष्णुबाई की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। हिन्दुस्थान समाचार / गजेंद्र/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in