woman-shot-dead-a-few-months-ago-husband-was-also-shot-dead
woman-shot-dead-a-few-months-ago-husband-was-also-shot-dead

गोली मारकर महिला की हत्या, कुछ माह पूर्व पति की भी हुई थी गोली मारकर हत्या

भागलपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे गांव में शनिवार देर रात्रि इंदु देवी नामक 51 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात्रि करीब 1 बजे के बतायी जा रही है। सूत्रों की माने तो महिला घर में सोई हुई थी और उसके बड़ा पुत्र एवं पुत्र वधू मायके गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बीते 7 दिसंबर की देर रात्रि मृतका के पति बालेश्वर मंडल की भी सोई अवस्था मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मृतका इंदु देवी के द्वारा ही जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। उस हत्या का भी आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब उसी तरह इंदु देवी का भी हत्या कर दिया गया। मृतक के 2 पुत्र गौतम कुमार एवं प्रवेश कुमार तथा एक पुत्री भी है। पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व तय की गई थी तो जिस लड़के से उनकी शादी तय की गई थी। उस लड़के का हत्या कर दिया गया था। फिर जनवरी 2021 में उसकी शादी तय की गई थी। उसके पूर्व पिता की हत्या हो गई। अब 20 मार्च को फिर उनकी शादी का डेट रखा गया था। उसके पूर्व मां की भी हत्या हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पुत्री हमेशा अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई करती है। ग्रामीणों की माने तो इस दोनों हत्या में उनकी पुत्री के शादी से कोई लेना देना नहीं है। यह महज एक संयोग है। मृतका के बड़े पुत्र के पास एक ट्रक है और छोटा पुत्र हैदराबाद में रहकर काम करता है। सूत्रों की माने तो यह ट्रक ही जी का जंजाल बन गया है। हत्या का कारणों का पता लगाने में जगदीशपुर पुलिस जुट गई है। इसको लेकर फॉरेंसिक टीम भी रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक अनुसंधान जारी कर दिया है।क्षघटनास्थल से कई तरह का है सैंपल लेकर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना को लेकर बगल के मकान में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। उसमें एक संदिग्ध दिखाई पड़ रहा है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्यारे की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारे कानून की गिरफ्त में होगा। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in