woman-murdered-after-gang-rape-in-west-champaran-bihar
woman-murdered-after-gang-rape-in-west-champaran-bihar

बिहार के पश्चिमी चंपारण में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है। रामनगर रेंज के एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने कहा, 35 वर्षीय पीड़िता शनिवार को खेत में खेती करने गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी। पड़ोसियों के साथ उसके बच्चे गांव में उसकी तलाश करने लगे। उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की। रविवार की सुबह, उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था। राम ने कहा, प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या का मामला लग रहा है। उसकी गर्दन पर एक निशान दिखाई दे रहा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। राम ने कहा, हमने इस सिलसिले में हीरामन राम और मोहम्मद कलीमुद्दीन नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मृतका के देवर ने की थी। मृतका का पति मजदूर है जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ है। --आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in