woman-injured-by-being-shot-in-suspicious-circumstances
woman-injured-by-being-shot-in-suspicious-circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला घायल

अवंतीपोरा 17 अप्रैल (हि.स.)। अवंतीपोरा जिले के त्राल के दगानी गुंड इलाके में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शकीला बानो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में दरगानी गुंड इलाके में शकीला बानो नामक एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। महिला को उसके पति गुलाम नबी व परिवार के अन्य सदस्य ने उसे पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपजिला अस्पताल त्राल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने कहा कि परिजनों ने डॉक्टरों से यह बात छिपाई कि उसे गोली लगी हुई है। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उसे पेट या फिर दिल में दर्द हो रही है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपजिला अस्पताल त्राल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो उन्होंने पाया कि उसे गोली लगी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जब परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला को गोली लगी है तो पुलिस महिला के घर पहुंची और उन्होंने वहां से गोली भी बरामद कर ली। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा महिला के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in