woman-harassed-for-being-born-to-girls
woman-harassed-for-being-born-to-girls

लड़कियां पैदा होने की बात पर महिला को किया प्रताड़ित

रतलाम, 20 मार्च (हि.स.)। बेटी का जन्म होना मतलब खर्च बढ़ जाना। यहां तक कि बेटी के जन्म पर परिवार में ऐसी चिंताएं फैल जाती हैं। आज कितने ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान शुरू हो गए हो इसके बाद भी बेटियों की हत्या और महिलाओं पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा ही मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में देखने को मिला, जहां पर एक महिला को इसलिए प्रताडि़त किया, क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। महिला के अनुसार उसके पति व सास ने लड़कियां पैदा होने की बात को लेकर उसे ताने मारते व मारपीट कर शारीरिक रुप से प्रताडि़त किया । इसी से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। इस आशय की रिपोर्ट महिला थाने पर सुभाष नगर निवासी महिला ने लिखवाई। फरियादिया की रिपोर्ट पर पति असरफ पुत्र नबीनूर मंसूरी निवासी अम्बावाड़ी बांसवाड़ा एवं सास बिस्मील्ला बी के खिलाफ धारा 498-ए,323,34 भादवि के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी /राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in