महिला ने बस कंडक्टर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगाया दुष्कर्म का आरोप

woman-accused-of-misdemeanor-by-misleading-bus-conductor-for-getting-job
woman-accused-of-misdemeanor-by-misleading-bus-conductor-for-getting-job

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में 30 साल की महिला ने एक बस कंडक्टर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सावन पार्क की रहने वाली 30 साल की पीड़ित ने 17 फरवरी को केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मलकागंज में एक कंपनी में साफ सफाई का काम करती है। वह आजादपुर से बस रूट संख्या 123 से कंपनी में आती-जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात बस कंडक्टर कंझावला निवासी कुलदीप से हुई। कुलदीप ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी और उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। एक दिन कुलदीप नौकरी के सिलसिले में बातचीत करने के लिए एक होटल में बुलाया। जहां उसने कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही उसपर बेहोशी छाने लगा। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो तैयार कर लिया। उसके बाद से वह वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे होटल में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पहले वह लोकलाज की वजह से शिकायत नहीं कर रही थी। लेकिन उसने हिम्मत करके थाने में आकर इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in