Wife filed a second marriage suit against her husband

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दूसरी शादी करने मुकदमा

हमीरपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने गुरुवार को अपने पति के खिलाफ दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया है। मौदहा क्षेत्र के छिमौली निवासी सीमा पत्नी दीपक निषाद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व दीपक के साथ हुआ था जिससे उसके एक पुत्री भी पैदा हुई। विगत कुछ समय से उसका पति उसका ध्यान न देकर दूसरी महिला के चक्कर में पड़ा हुआ था। जिस पर सीमा ने अपने पति को समझाने का प्रयास किया। इस बात से आक्रोशित दीपक ने सीमा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। इधर, जब दीपक उसका साथ छोड़ कर बांदा के गांव सांड़ी निवासी एक महिला के साथ रहने लगा। तो उसे पता चला कि उसने उक्त महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है तो उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 329, 504 व 994 के तहत मामला पंजीकृत कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दीपक ने सीमा के साथ तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था लेकिन समय बीतने के साथ उसका सीमा से मन भर गया और उसने दूसरी महिला से विवाह रचा लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in