was-robbed-by-arresting-himself-as-an-officer-of-a-crime-branch-arrested

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर करता था लूटपाट, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 08 फरवीर (हि.स.)। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूटपाट करने वाले गैंग के दो बदमाशों को पूर्वी जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान मोहम्मद सरवर उर्फ समीर और मोहम्मद इमरान के रूप हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल, छह कारतूस, एक चाकू, लूटे गए 1.30 लाख कैश और एक कार बरामद की है। पुलिस को मामले में गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर इनके साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि छह जनवरी को बदमाशों ने श्रीकांत नामक युवक के साथ लूटपाट की थी। श्रीकांत आनंद विहार के पास सिगरेट लेने के लिए रुके थे। इस बीच बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर श्रीकांत को कार समेत अगवा कर लिया। बाद में उससे कैश व कार लूटने के बाद उसे नोएडा में चलती कार से फेंककर फरार हो गए। इसी तरह बदमाशों ने कुछ ही दिनों में तीन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एक सूचना के बाद रविवार देर रात को इंस्पेक्टर दिनेश आर्य की टीम ने गाजीपुर के पास से दबोच लिया। इमरान खजूरी थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 10 अपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं सरवर के खिलाफ पांच अपराधिक केस दर्ज हैं। सरवर ने बताया कि 2015 में वह एक मामले में जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात मूसा नामक बदमाश से हुई। बाद में दोनों ने अपना गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इनके गैंग में सात से आठ लड़के हैं। लूटा गया माल यह लोग हापुड़ में जॉनी नामक शख्स को बेचते थे। पुलिस जॉनी, मूसा व अन्यों की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in