violent-clashes-in-gaya-land-dispute-one-dead
violent-clashes-in-gaya-land-dispute-one-dead

गया में भूमि विवाद में हिंसक झड़प,एक की मौत

गया, 07 जून (हि.स.)| गया जिला के बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में जख्मी हुए एक युवक की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलागंज में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने शव को अतः परीक्षण हेतू अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में भय बना है। वही गांव में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि पैतृक संपत्ति को लेकर वर्षो से पनारी गांव निवासी भुनेश्वर यादव और अर्जुन यादव के बीच विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार झड़प हो चुकी थी। मंगलवार की दोपहर बाद पुनः दोनो पक्षों के बीच झड़प हुई।जो हिंसक रूप ले लिया। जहां एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पारंपरिक हथियारों से किए गए हमले में पच्चास वर्षीय अर्जुन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलागंज ले गए।जहां उसकी मौत इलाज के दौरान है गई। उक्त घटना के बाद जहां परिजनों में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना पर पुलिस की नजर है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in