Vehicle involved in illegal wood smuggling seized, two persons arrested

अवैध लकड़ी की तस्करी में शामिल वाहन जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

करीमगंज (असम), 31 दिसम्बर (हि.स.) करीमगंज वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर त्रिपुरा रजिस्ट्रेशन की एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। जिसमें अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को बताया कि बोलेरो पिकअप वाहन (टीआर-05बी-1713) को जब्त किया गया है। जिसमें अवैध तरीके से लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी ले जा रहे वाहन को वन विभाग की टीम ने पीछा कर पथारकांदी बाईपास इलाके में जब्त किया। जिसमें अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी ले जाया जा रहा था। लकड़ी तस्करी मामले में चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिये गये दोनों की पहचान सैफुल और जुबेल अहमद के रूप में की गई है। दोनों पड़ोसी त्रिपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। वन विभाग इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in