vehicle-crashes-leopard-dies
vehicle-crashes-leopard-dies

वाहन मारी ठोकर,तेंदुए की मौत

मुंबई,15 फरवरी (हि. स.)। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्वेश इलाके में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविवार रात एक नर तेंदुए की मौत हो गई है। पालघर में पिछले एक साल में इसी तरह के वाहन दुर्घटनाओं में अब तक तीन तेंदुओं की मौत हुई है। कुछ लोगों ने मृत तेंदुए के साथ तस्वीरें लीं। फिर खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगो का कहना है,कि राजमार्ग के किनारे स्थित जंगलो में जंगली जानवरों की संख्या अधिक होने के कारण यहाँ राजमार्ग पर बाड़ होना आवश्यक है। जंगली जानवर कई स्थानों पर घने जंगलों में घूमते हैं। तेंदुए शिकार की तलाश में रात को राजमार्ग पर आते हैं। और अंधेरे में वाहनों टकराकर मर जाते हैं। आरोप है,कि वन विभाग इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि, वन्यजीव के संरक्षण के लिये काम करने वाले लोगो की मांग है कि वन विभाग को राजमार्ग के किनारे सुरक्षात्मक उपाय करने चाहिए। जिससे घने जंगलो से वन्यजीव सड़क पर न आ सकें। ताकि इन दुर्लभ वन्यजीव को बचाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in