vasai-man-arrested-with-ganja
vasai-man-arrested-with-ganja

वसई : गांजा के साथ शख्स गिरफ्तार

मुंबई, 30 मार्च, (हि. स.)। मीरा भायंदर-वसई विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच जोन-2 की टीम ने सोमवार देर रात मुंबई अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी इलाके में 5 किलो गांजा के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे क्राइम ब्रांच जोन-2 के पुलिस निरीक्षक शाहूराज रनावरे को सूचना मिली कि चिंचोटी स्थित कोथाडी पाडा निवासी अशोक गणेश गायकवाड़ (60) गांजा बेचने के लिए मुंबई अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी इलाके में आने वाला है। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलो दो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच जोन-2 की टीम मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in