(Update) Kullu police caught 127 kg charas and 3 quintal hemp
(Update) Kullu police caught 127 kg charas and 3 quintal hemp

(अपडेट) कुल्लू पुलिस ने पकड़ा 127 किलोग्राम चरस और 3 क्विंटल गांजा

कुल्लू, 14 जनवरी (हि.स.)। कुल्लू पुलिस ने बंजार क्षेत्र में आज तक की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद की है। इतनी बड़ी चरस की खेप आजतक हिमाचल प्रदेश में पहले नहीं पकड़ी गई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये है। कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र में आरोपी चंदे राम को पुलिस ने 107 किलोग्राम चरस के साथ वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया था। उसके पश्चात यह पहला मामला है जिसमें पुलिस ने सवा क्विंटल से अधिक चरस बरामद की है। चरस की खेप पकड़े जाने के पश्चात न सिर्फ कुल्लू जिला बल्कि प्रदेश व देश में भी तस्करों में खलबली मच गई है। वही पुलिस भी चरस तस्करी से जुड़े बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने का प्लान तैयार कर चुकी है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 4 व्यक्तियों के कब्जे से 127 किलो ग्राम चरस व 295 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने श्रीकोट पंचायत के अंतर्गत लंबे समय से तस्करों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया हुआ था जिसमें कुल्लू पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस को जानकारी थी कि रात के समय एक बड़ी चरस की खेप निकलने वाली है। पुलिस ने सही ढंग से जाल बिछाकर 2 व्यक्तियों के कब्जे से 111 किलोग्राम चरस व 295 किविंटल गांजा बरामद किया है। इसी टुकड़ी ने दूरदराज गांव में दबिश दी जहां से पुलिस ने 11 किलो 588 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आनी में पुलिस ने 4 किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है अभी तक पुलिस ने 1 साल में 412 किलोग्राम चरस बरामद की है। 13 मामलों में फाइनेंशियल जांच के पश्चात 3 करोड़ की संपत्ति भी सीज की गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि लंबे समय से पुलिस बड़े तस्करों की कार्यप्रणाली पर नजर रखे हुए थी। बंजार पुलिस व एसआईयू टीम के 27 सदस्यों द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। जिनमें पुलिस के 3 अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस द्वारा अभी गिरफ्तार तस्करों के नाम की घोषणा नहीं की जा रही है क्योंकि जांच जारी है तथा चरस के इन मामलों में ओर भी आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in