update--ratlam-car-collided-with-divider-and-fell-into-a-ditch-two-killed-two-injured
update--ratlam-car-collided-with-divider-and-fell-into-a-ditch-two-killed-two-injured

अपडेट.. रतलामः डिवाइडर से टकराकर कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल

रतलाम, 25 मार्च (हि.स.)। महू-नीमच रोड़ पर सनावदा फंटे के पास बुधवार रात को 11 बजेे के आसपास एक कार डिवाईडर से टकारकर खाई में जा गिरी, जिसमें कार में सवार 15 वर्षीय आसु तथा 17 वर्षीय फेजान की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय चांद और 17 वर्षीय फिरोज गंभीर रुप से घायल गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार यह चारों दोस्त एक ढाबे पर खाना खाने के बाद लौट रहे थे और यह हादसा हो गया। आशु के पिता प्रॉपर्टी का काम करते हैं। आशु भी इसमें पिता की मदद करता था। फिरोज छोटा मोटा मजदूरी का काम करता था। घायल फैजान और चांद आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करते हैं। सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in