(अपडेट) बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ग‍िरी

(अपडेट) बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ग‍िरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी जिले के तिमारपुर इलाके में बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितयों में महिला कर्मचारी की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल्या देवी के तौर पर हुई है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर तिमारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि महिला डिप्रेशन में थी, जिसकी वजह से तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की आशंका है। सभी एंगल से जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार, खुदकुशी करने वाली महिला कर्मचारी ढाका गांव में रहती हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। गुरुवार सुबह 10:26 पीसीआर कॉल मिली थी। पता चला कि बालक राम अस्पताल की महिला कर्मचारी ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने वाली महिला डिप्रेशन से पीड़ित थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in