unknown-vehicle-collision-killed-a-person-crossing-the-highway
unknown-vehicle-collision-killed-a-person-crossing-the-highway

अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे क्राॅस कर रहे व्यक्ति की मौत

29/04/2021 राजगढ़,29 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर अपना नगर जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाइवे क्राॅस कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात विनायक नगर निवासी पप्पू (45) पुत्र देवीलाल ओझा अपना नगर स्थित प्लाॅट पर जा रहा था। तभी हाइवे क्राॅस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in