unknown-rogue-stolen-42-cylinders-from-warehouse

गोदाम से 42 सिलेण्डर चोरी कर ले गए अज्ञात बदमाश

गोदाम से 42 सिलेण्डर चोरी कर ले गए अज्ञात बदमाश राजगढ़,24 जनवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम अवली स्थित गैस गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश 42 सिलेण्डर चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 42 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने रविवार को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार कुरावर निवासी आशीष पुत्र घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि 22 से 23 जनवरी के बीच ग्राम अवली स्थित गैस गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश 42 सिलेण्डर चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 42 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in