unknown-accused-of-seducing-teenager
unknown-accused-of-seducing-teenager

अज्ञात पर किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

राजगढ़, 03 अप्रैल (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में रहने वाली नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई, परिजनों ने तलाश किया नही मिलने पर अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कचनारिया निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात बच्ची बिना बताए कहीं चली गई,तलाशने पर नही मिली तो अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in