अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत,तलाश शुरु
राजगढ़, 05 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ग्राम अभयपुर जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे-52 पर अभयपुर जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में राघवेन्द्र (30) पुत्र शंभूसिंह चैहान निवासी पीटी काॅलोनी राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि युवक भोपाल से राजगढ़ जा रहा था इसी दौरान अभयपुर जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने प्रकाश (50) पुत्र भंवरलाल परमार की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक