दो साल पूर्व रुपये लेकर भागी फर्जी दुल्हन मुंबई से गिरफ्तार

two-years-ago-a-fake-bride-who-ran-away-with-money-was-arrested-from-mumbai
two-years-ago-a-fake-bride-who-ran-away-with-money-was-arrested-from-mumbai

- फर्जी शादी कर लूटने वाले अंतराजीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा रतलाम, 25 फरवरी (हि.स.)। खंडवा पुलिस ने गुरुवार को फर्जी शादी कर लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया। दो साल पूर्व 90 हजार रुपये लेकर भागी दुल्हन और उसकी साथी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने बताया कि 2 अप्रैल 2019 को फरियादी सदाशिव पुत्र भलाजी गुजर निवासी हरपाडा ने रिपोर्ट किया की 28 मार्च 2019 के 2 दिन पूर्व दीपाली पिता सुभाष तायडे पति गजानंद जाधव 30 साल पंधा ट्राफिक वाईन (प्रायवेट) नि.कांदिवली भाब्रेकर नगर चारकोप गांव रुम नं . 2 त्रिमुली चाल अंबेडकर रोड वेस्ट मुबई एवं भागवत पुत्र गणपत कुडलीक कुल्हे निवासी हिंगोली व राजेश पुत्र आनंदराव गुजर निवासी डोगालिया थाना मूंदी ने मिलकर कहा कि लड़की की मां अपंग है, बाप नहीं है। भाई अलग रहता है। इसकी किसी अच्छे घर में शादी करना है। उसकी मां को पैसे देना पड़ेगा कहकर 90 हजार रुपये हरसवाडा में लेकर खंडवा कोर्ट में शादी करवाई बाद में मंदिर में मन्नत पुरी करने के नाम पर इंदौर बसस्टैण्ड से फरार हो गई। जिस पर थाना छैगांवमाखन में धारा 420, 419, 34 भादवि का मामला पंजीबद किया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राजेश पुत्र आनंदराव को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, किन्तु फरार दुल्हन दीपाली व भागवत का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस द्वारा भागवत के बताये पते पर तलाश करने पर भागवत पुत्र गणपत का 11 साल पूर्व मर जाना पाया गया। भागवत बने फर्जी आदमी की कोई जानकारी नहीं लग रही थी। सायबर टेक्निक की मदद से पहुंचे गिरोह तक प्रकरण में पुलिस अधीक्षक विवेकसिह के निर्देश पर थाना प्रभारी गणपत कनेल ने कई दिनों तक आरोपितों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। प्रकरण में फरार दुल्हन दीपाली को सायबर टेक्निक की मदद से जलगांव महाराष्ट्र से पकड़ा उसकी सहेली के माध्यम से भागवत बने फर्जी आरोपित की जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस मुंबई में जाकर जानकारी आधार पर आरोपित भागवत का पीछा किया जिसने कई बार अपना ठिकाना बदला। किन्तु 3 दिन तक रवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस की लगातार मेहनत से, एनआरआई पुलिस स्टेशन के कराये नगर पाम बीच रोड़ मुंबई से भागवत को केली थाना मालेगांव जिला वासिम महाराष्ट्र को पकड़ा। आरोपित के घर पर दबिश में उसके कई फर्जी आधार कार्ड, कई महिलाओं के फोटो व मंदसौर, उज्जैन, राजस्थान, दिल्ली में कई जगह कराई गई शादीयों के दस्तावेज मिले। इसके साथ ही गिरफ्तार दुल्हन दीपाली की मंदसौर में कराई गई शादी के दस्तावेज भी मिले है। उज्जैन, मंदसौर में कई शादीयां करवाई.... गिरफ्तार दुल्हन दीपाली ने पूछताछ में बताया की आरोपित भागवत की पत्नी छायाबाई पति प्रदीप नवधरै वर्तमान पति भागवत महिलाओं एवं लडकियों बहला फुसलाकर फर्जी शादीयों के लिए तैयार करती है। यह भी उज्जैन, मंदसौर में कई शादीया करवा चुकी है। जिसकी जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/परमानंद/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in