Two soldiers arrested to drive away notorious criminal from police station
Two soldiers arrested to drive away notorious criminal from police station

थाना से कुख्यात अपराधी को भगाने में दो सिपाही गिरफ्तार

बेगूसराय, 17 जनवरी (हि.स.)। थाना के हाजत से कुख्यात अपराधी को भगाने के मामले में बेगूसराय पुलिस ने अपने ही दो होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) का जवान अरुण कुमार (482004) साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर तथा बालेन्दु प्रसाद (480639) मटिहानी थाना क्षेत्र के लवहरचक रामदीरी का रहने वाला है। दोनों जवान रतनपुर ओपी में पदस्थापित था। इस दोनों को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को गोलीबारी करने के आरोपी कुख्यात अपराधी रजनीकांत को रतनपुर ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे इसी दोनों होमगार्ड जवान की अभिरक्षा में रखा गया था। इसी दौरान रजनीकांत फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई तो होमगार्ड के जवान अरुण कुमार एवं बालेन्दु प्रसाद की अपराधियों के साथ मिलीभगत के साक्ष्य मिले। जांच में पता चला कि दोनों ने अपराधियों से सांठ-गांठ कर साजिश के तहत उसे फरार करवा दिया। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है। वहीं, फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in