two-sides-quarrel-due-to-bike-falling-two-brothers-shot
two-sides-quarrel-due-to-bike-falling-two-brothers-shot

बाइक गिरने के कारण दो पक्षों में झगड़ा, दो भाइयों को लगी गोली

नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके में बाइक गिरने के कारण दो पक्षों में झगड़े के दौरान दो सगे भाइयों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घायल भाईयों की पहचान 48 वर्षीय सुरेश उर्फ अप्पू और 30 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। इनमें सुरेश की हालत गंभीर है। घटना की वजह से दो समुदाय के बीच तनाव जैसे हालात न बनें, इसके लिए पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। मामले के तूल पकड़ने से पहले ही मुख्य आरोपित शफीक को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ चार नाबालिग भी पकड़े गये हैं। इस घटना में छह लोग जख्मी हुए हैं। डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार, जहांगीरपुरी गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपित और चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। दरअसल, सोमवार देर रात करीब 10 बजे जहांगीरपुरी पुलिस को कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि जी ब्लॉक में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। तुरंत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि दो पक्षों में बाइक गिरने के बाद विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ओर से बात इतनी बढ़ी कि मारपीट के साथ ही फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी। जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी 48 वर्षीय सुरेश उर्फ अप्पू और उनके सगे भाई 30 वर्षीय सूरज के रूप में हुई। इनमें सुरेश की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। जब कि सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। झगड़े में आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। घटनास्थल की जांच पड़ताल और चश्मदीदों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़ लिया। इनमें चार नाबालिग हैं। जब कि मुख्य आरोपित की पहचान शफीक के रूप में हुई है। मामले की सभी एंगल से जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in