two-inter-state-smugglers-arrested-with-a-ganja-of-46-lakhs
two-inter-state-smugglers-arrested-with-a-ganja-of-46-lakhs

46 लाख के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

18/04/2021 सिमडेगा, 18 अप्रैल (हि. स.)। ठेठईटांगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बार फिर से गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से 92 किलो गांजा बरामद किया है। एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों गांजा तस्कर कुंडली आंध्र प्रदेश की ओर से गांजा लेकर गिरीडीह ले जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों में बिहार के आरा भोजपुर निवासी बिरदा नंद पासवान एवं सबरजीत प्रसाद शामिल है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा क्षेत्र में उड़ीसा की ओर से गांजा तस्कर प्रवेश करने वाले हैं। इसी सूचना पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में ओड़िशा की ओर से आ रहे एक स्विपट डिजायर को रोका गया। स्विफ्ट डिजायर के रुकते ही गाड़ी से उतरकर तस्कर भागने लगे। लेकिन उसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि 37 पैकेट में कुल 96 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा की कीमत 46 लाख रूपये बताई गई है। तस्करों के खिलाफ ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in