two-groups-fight-over-land-dispute-seven-injured-including-woman
two-groups-fight-over-land-dispute-seven-injured-including-woman

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, महिला समेत सात घायल

नगांव (असम), 17 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिला के जुरिया थानांतर्गत गड़ाजान में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल बतायी गयी हैं। तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए नगांव सदर अस्पताल में भेजा गया। गड़ाजन पुलिस चौकी अंतर्गत पश्चिम फुटालजार में शनिवार की शाम को शुकुर अली और नेकिबुर रहमान नामक दो व्यक्तियों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों व्यक्तियों के अन्य लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हमले में आकतारा बेगम, करीमन नेसा, शकुर अली, रिबबुल हुसैन, नूर नेहार, नेकीबुर रहमान, मफिज उद्दीन, रिक़बुल हुसैन और शुकुर अली नामक सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in