two-brothers-were-stabbed-with-knives-when-they-were-told-to-just-ride-a-bike-properly
two-brothers-were-stabbed-with-knives-when-they-were-told-to-just-ride-a-bike-properly

महज ठीक से बाइक चलाने के लिए कहने पर दो भाईयों को चाकूओं से गोदा

नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। राजधानी में मामूली बात पर आए गुस्से में लोग अपना आपा खो दे रहे हैं। रविवार देर रात बिंदापुर में महज ठीक से बाइक चलाने के लिए कहना दो भाईयों को भारी पड़ा। बाइक सवार को इतना गुस्सा आ गया कि वह साथियों को बुलाकर युवक और उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई की मौत हो गई जबकि अस्पताल से उपचार के बाद छोटे भाई को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्जकर देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपित समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू मुहैया करवाने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त सूरज प्रकाश सिंह (30) के रूप में हुई है। जबकि उसके घायल भाई की पहचान चंद्र प्रकाश सिंह (28) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष शर्मा उर्फ काके (19), संदीप शर्मा (31) और शिव नारायण (32) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिंदापुर और उत्तम नगर का रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू बरामद कर लिया है। डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि देर रात करीब 12 बजकर 52 मिनट पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से पुलिस को दो भाईयों के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची जहां सूरज प्रकाश बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके भाई चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह बिंदापुर के प्रताप गार्डन इलाके में रहता है। फर्नीचर पॉलिस का काम करते हैं। घटना के समय दोनों भाई पैदल जा रहे थे। इसी दौरान इलाका का आपराधिक किस्म का पीयूष शर्मा सूरज ने सामने से अपनी बाइक को तेज रफ्तार से निकाला। इसपर सूरज ने उन्हें ठीक से बाइक चलाने की नसीहत दी। इस बात पर पीयूष गुस्से में आकर सूरज के साथ झगड़ा करने लगा और फोन पर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपी दोनों भाईयों के साथ मारपीट करने लगे और दोनों भाईयों पर चाकू से हमलाकर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित फरार हो गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तड़के करीब पौने पांच बजे सूरज प्रकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था लेकिन सूरज प्रकाश की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी और मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मछली खरीदने जा रहे थे दोनों भाई मूलत: गोरखपुर निवासी घायल चंद्र प्रकाश ने बताया कि घटना के समय दोनों भाई मछली खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में पीयूष से उनकी कहासुनी हो गई। उसने बताया कि पिता की सर्जरी के बाद दोनों भाई फर्नीचर पॉलिस करने का काम संभाल लिया था और घर का खर्च चला रहे थे। उनका पूरा परिवार काफी सालों से दिल्ली में रह रहा है। सूरज प्रकाश शादीशुदा थे और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसकी एक बहन है जो स्नातक कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही उसके बड़े भाई ने बहन की शादी के लिए लड़का देखने की बात कही थी और मां के साथ गांव जाने की बात कही थी। घटना के बाद से पूरा परिवार में मातम पसर गया है। परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in