two-arrested-for-firing-in-air-in-jahangirpuri-area
two-arrested-for-firing-in-air-in-jahangirpuri-area

जहांगीरपुरी इलाके में हवा में फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तरी पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके में हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शोहिब और शबीर के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किये हैं। जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीते शुक्रवार को जहांगीरपुरी स्थित मछली मार्किट में गोली चलने की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दो कारतूस के खोल बरामद हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ सुरेन्द्र संधू की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। इस बीच पुलिस ने को दोनों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ करने पर पता चला कि वारदात से एक दिन पहले ही उनका पीड़ित से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसको देख लेने की धमकी दी थी। उसको डराने आदी के लिए ही आरोपितों ने हवा में गोलियां चलाई थी। वह अवैध हथियार कहां से और किस से लाए हैं, पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर उनको भी पकडऩे की कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in