two-accused-arrested-for-gang-rape-and-murder-of-a-student
two-accused-arrested-for-gang-rape-and-murder-of-a-student

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में दो आरोपित गिरफ्तार

मेरठ, 02 अप्रैल (हि.स.)। सरधना थाना क्षेत्र में छात्रों से सामूहिक दुष्कर्म और जहर देकर हत्या के मामले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को चार युवकों ने कक्षा दस की छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे जहर दे दिया था। देर रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर सरधना ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने गांव के रहने वाले चार आरोपितों के खिलाफ अपनी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जहर देकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित लाखन और उसके साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी देहात ने आरोपितों द्वारा छात्रा की हत्या किए जाने बात से इनकार किया है। उन्होंने छात्रा के घर से उसी का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in