twine-bomb-thrown-at-cousin-in-land-dispute-partially-scorched
twine-bomb-thrown-at-cousin-in-land-dispute-partially-scorched

जमीन विवाद में चचेरे भाई पर फेंका सुतली बम, आंशिक रूप से झुलसा

जौनपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में विवादित आबादी की जमीन में शुक्रवार को कब्जा को लेकर हुए विवाद में मंनबढ़ युवक ने अपने चचेरे भाई पर सुतली बम से हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित की पीठ आंशिक रूप से झुलस गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुतली बम बरामद किया। वहीं, घायल ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। कपसिया गांव निवासी दो सगे भाई राम अलख यादव और सांवले यादव के बीच आबादी की जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसी जमीन पर छप्पर डालकर सांवले और अखिलेश कब्जा कर रहे थे और राम अलख विरोध कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मौके पर सांवले के पुत्र कमलेश यादव और राम अलख के पुत्र मनोज यादव भी पहुंच गए। आरोप है कि विवाद के बीच ही मनोज अपने चचेरे भाई कमलेश की पीठ को निशाना बनाते हएु सुतली बम फेंक दिया। पहला बम न फूटने पर दूसरा भी फेंका। जो तेज आवाज के साथ फट गया। हमला में कमलेश की शर्ट में सुराख हो गई। उसकी पीठ भी आंशिक रूप से झुलस गई है। पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव का मामला है। भाइयों में जमीन बंटवारे का विवाद है। 10 साल पहले बंटवारा हो चुका है, लेकिन एक भाई को उस पर आपत्ति है। एक पक्ष ने किसी ज्वलनशील पदार्थ से दूसरे पक्ष पर हमला किया है। आरोपित युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से सुतली पटाखा बरामद हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in