मुख्तार अंसारी गिरोह से सम्बन्धित त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक के विरुद्ध केस दर्ज, शस्त्र और कारतूस जब्त
मुख्तार अंसारी गिरोह से सम्बन्धित त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक के विरुद्ध केस दर्ज, शस्त्र और कारतूस जब्त

मुख्तार अंसारी गिरोह से सम्बन्धित त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक के विरुद्ध केस दर्ज, शस्त्र और कारतूस जब्त

मऊ, 08 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अवैध व फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्तार अंसारी गैंग से सम्बन्धित त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक का शस्त्र जब्त किया गया। वहीं कारतूस का हिसाब नहीं देने पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बुधवार को त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के मालिक पंकज सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी भीटी भुजौटी के लाइसेंसी रायफल व कारतूसों के बारे में जांच की। जांच के दौरान पुलिस टीम को कारतूसों का हिसाब देने में असमर्थ रहे। इस पर उक्त असलहे व तीन जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया। साथ ही उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गयी। बता दें कि त्रिदेव कन्स्ट्रक्शन फर्म के पूर्व मालिक राजन सिंह व उमेश सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी जो कि मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य थे। इनके खिलाफ थाना दक्षिणटोला क्षेत्रान्तर्गत हुए एक हत्या के मामले में आरोपित होने के कारण फर्म से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद वर्तमान में पंकज सिंह उपरोक्त व रामपरिख सिंह त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के 50-50 प्रतिशत के मालिक हैं। हिन्दुस्थान समाचार/वेद/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in