toll-worker-assaulted-case-filed-against-two
toll-worker-assaulted-case-filed-against-two

टोलकर्मी के साथ मारपीट, दो पर केस दर्ज

राजगढ़, 23 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह पैसे मांगने की बात पर बस संचालक ने केबिन में घुसकर कर्मी के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दो आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार टोल प्लाजा कर्मचारी सुमित पुत्र दीपकिशोर गुप्ता ने बताया कि टोल की राशि मांगने पर बस संचालक रामकरण सौंधिया और पवन सौंधिया गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने केबिन में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in