Threatened to kill woman for resisting molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी

राजगढ़, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम कानेड़ में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर रास्ते में छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कानेड़ निवासी 27 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम खेत से घर लौट रही थी तभी रास्ते में मिले गांव के रामभरोसा पुत्र रामबगस लोधा ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in