the-third-accused-who-are-absconding-after-the-rape-arrested
the-third-accused-who-are-absconding-after-the-rape-arrested

दुष्कर्म के बाद से फरार चल रहा तीसरा आरोपित गिरफ्तार

धेमाजी (असम), 12 अप्रैल (हि.स.)। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपित को पुलिस ने 04 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल फरार चल रहे तीसरे आरोपित 20 वर्षीय साबटानी दलै को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गत 01 दिसम्बर, 2020 की रात 09.30 बजे फिल्मी अंदाज में 14 वर्षीय लड़की को उसके घर के बाहर से मुंह बंद कर भाइटी पाइट (19), साबटानी दलै और अन्य एक युवक उठा गये थे। बाद में तीनों ने सुनसान इलाके में सामूहिक रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। लगभग दो घंटे तक किशोरी का मुंह बंद किए जाने के चलते वह अर्ध मूर्छित हो गयी थी। बाद में तीनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गये थे। देर रात को घर वालों ने किशोरी को मूर्छित अवस्था में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया जिसके आधार पर परिवार के लोगों ने तीनों आरोपितों भाइती पाइत, साबटानी दलै और संजीप पेगु के विरुद्ध सिलापथार थाने में भारतीय दंड संहिता संख्या 366/376/341 के आर/डब्ल्यू 4 पास्को अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी। दो महीने पहले भाइती पाइत और संजीव पेगू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीसरे आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in