the-idol-of-ashtadhatu-worth-crores-of-rupees-fleeing-from-thakurbadi-overnight
the-idol-of-ashtadhatu-worth-crores-of-rupees-fleeing-from-thakurbadi-overnight

रातों-रात चोर ठाकुरबाड़ी से ले भागे करोड़ों रुपए के अष्टधातु की प्रतिमा

बेगूसराय, 15 मई (हि.स.)। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। देर रात बदमाशों में एक ठाकुरबाड़ी से करोड़ों रुपए मूल्य के अष्टधातु की प्रतिमा गायब कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ठाकुरबाड़ी के पीछे से अष्टधातु का एक धनुष बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र स्थित अमारी गांव की है। जहां सैकड़ों वर्ष पूर्व स्थापित ठाकुरबाड़ी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री हरिहर महतों के वंशजों ने सैकड़ों वर्ष पूर्व गांव में ठाकुरबाड़ी की स्थापना की और यहां राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान समेत अन्य देवी देवताओं की अष्ट धातु से बनी बड़ी प्रतिमा स्थापित कर रोज पूजा अर्चना चल रहा था। शुक्रवार की रात में भी गांव के लोग एवं पुजारी पूजा कर ठाकुरबाड़ी का गेट बंद करने के बाद घर चले गए थे। चोरों ने करोड़ों की प्रतिमा गायब करने के बाद फिर से गेट बंद कर दिया, ताकि लोगों को पता नहीं चल सके। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग पूजा करने पहुंचे तो सभी भगवान गायब थे, जानकारी मिलते ही गांव और इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस एवं ग्रामीणों के खोजबीन में मंदिर की ठाकुरबाड़ी के पीछे से अष्टधातु का धनुष बरामद किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि धनुष का वजन अधिक रहने के कारण चोर उसे नहीं ले जा सके। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि बेगूसराय में आम लोग तो क्या अब भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दो साल के दौरान पांच-छह मंदिरों से भगवान गायब हो चुके हैं। लेकिन एक भी घटना का उद्भेदन नहीं हो सका है।आशंका जताई जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय मूर्ति चोरों के गिरोह ने इसे गायब किया है। जानकार लोगों का कहना है कि अष्टधातु से बनी छोटी प्रतिमा की भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है, जिसके कारण चोर लगातार भगवान को निशाने पर लेते रहते हैं। इधर, घटना के संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सिर्फ कहा जा रहा है कि मामले की छानबीन चल रही है, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर प्रतिमा बरामद की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in