the-girl-was-brutally-murdered-by-strangulation
the-girl-was-brutally-murdered-by-strangulation

युवती की गला रेत कर निर्मम हत्या

बिहारशरीफ,09 अप्रैल (हि.स.)।जिले में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया गया। शुक्रवार की सुबह खेत से उसकी लाश बरामद हुई है। निर्मम हत्या की यह घटना थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव की है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजन मंगेतर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मंगेतर गांव से फरार है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को ग्रामीण ने ही भूसे के ढेर के अंदर देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक की पहचान अशोक चौहान की पुत्री खुशबू कुमारी (19 साल) के रूप में की गई है।इसी महीने होने वाली थी खुशबू की शादी। मृतका के पिता अशोक चौधरी ने बताया कि खुशबू की शादी इसी महीने नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी सदासी चौहान के पुत्र आजाद कुमार से होने वाली थी। जनवरी से घर में शादी की बात चल रही थी। अब शादी की डेट भी तय होने वाली थी। खुशबू और अजय मिलते-जुलते भी थे। चार बजे मिलने के लिए अजय ने बुलाया था परिजनों ने बताया कि अजय अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था। शुक्रवार को भी सुबह के चार बजे खुशबू को उसने बुलाया था। हत्या का आरोप परिजन मंगेतर पर लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी मंगेतर गांव से फरार है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in