the-forest-department-confiscated-the-dumper-in-the-overloading-case
the-forest-department-confiscated-the-dumper-in-the-overloading-case

ओवर लोडिंग मामले में डंपर को वन विभाग ने किया जब्त

होजाई (असम), 23 जून (हि.स.)। होजाई जिला के लंका वन विभाग की टीम ने अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे एक डंपर पर को जब्त किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लंका की ओर अवैध तरीके से गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर (एएस-09एसी-5602) को जब्त किया गया है। डंपर में नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक गिट्टी ढोयी जा रही थी। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर वन विभाग जांच कर रहा है। वहीं घटना के संबंध में डंपर के चालक ने बताया कि डंपर में लायी गयी गिट्टी का वैध दस्तावेज है। क्षमता से अधिक डंपर में गिट्टी नहीं लदी है। मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in