the-eight-and-a-half-million-robbery-scandal-of-a-property-dealer39s-employee-was-solved-four-arrested
the-eight-and-a-half-million-robbery-scandal-of-a-property-dealer39s-employee-was-solved-four-arrested

प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी से हुई साढ़े अठारह लाख की डकैती की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि.स.)। बाहरी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी से हुई साढ़े अठारह लाख की डकैती की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 4.5 लाख रुपये, 3.20 लाख रुपये के जेवरात, दो स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। डीसीपी परमिंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान निहाल विहार निवासी विहान खान, सुभाष नगर निवासी विष्णु चोपड़ा, जनकपुरी ईस्ट निवासी सौरव और सुभाष नगर निवासी विवेक मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस इनके अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। विहान खान उस प्रॉपर्टी डीलर मोनू शर्मा के साथ रहता था। जिसने कर्मचारी को साढ़े अठारह लाख की पैमेंट दी थी। पैमेंट की जानकारी मिलने के बाद विहान ने डकैती की साजिश रची। पश्चिम विहार वेस्ट में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले अंकित गोयल का कर्मचारी गुंजन कुमार और नदीम 27 मार्च की रात पश्चिम विहार स्थित कृष्णा अपार्टमेंट से मोनू शर्मा से पैसा लेकर स्कूटी से अपने कार्यालय जा रहा था। डीडीए पार्क के पिछले रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका। एक युवक ने पिस्टल दिखाकर उससे स्कूटी छीन लिया और फरार हो गया। जबकि अन्य बदमाश बाइक से फरार हो गए। मामले की जांच निरीक्षक अजमेर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। पुलिस दोनों प्रॉपर्टी डीलर व उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेने के बाद करीब सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की। जिसमें पुलिस को चार लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने उनकी तकनीकी जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि विहान खान प्रोग्राम ऑग्नाइजर का काम करता था, एक साल से बेरोजगार था। उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर मोनू शर्मा के साथ रहता था। घटना के दिन उसे पता चला कि मोनू दूसरी पार्टी को 18.50 लाख का पैमेंट करने वाला है। उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्त विवेक के साथ डकैती की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि वारदात में तीन अन्य बदमाश शामिल हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in