the-constable-killed-his-wife-with-a-knife
the-constable-killed-his-wife-with-a-knife

कांस्टेबल ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (हि.स.)। रोहिणी जिले के नॉर्थ रोहिणी इलाके में एक कांस्टेबल ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान सुरेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल महिला की पहचान विजय लक्ष्मी के रूप में हुई है। विजय लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित पति सुरेन्द्र से उसने दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति से तीन बच्चे हैं। सुरेन्द्र शराब पीने का आदी है। जिसके कारण वह अक्सर झगड़ा आदी करता रहता था। बीती रात को सुरेन्द्र घर पर शराब के नशे में आया था। घर आते ही वह गाली गलौच करने लगा। बाद में सुरेन्द्र ने उसे कमरे में बुलाया। उसने कहा कि बच्चों को छोड़ दो। उसने सब्जी काटने वाला चाकू हाथ में ले रखा था। उसने डरा धमकाकर किसी तरह से बैड पर बैठा दिया। अचानक आरोपित पति ने उसकी छाती पर चाकू से वार किया। उसके छाती से खून बहने लगा। गुस्से में पति ने घर का सामान तोड़फोड़ दिया। उसने मन्दिर को भी तोड़ दिया। तीनों बच्चे काफी घबरा गए थे। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को पकड़ लिया। जबकि उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in