the-body-of-the-home-guard-jawan-was-taken-out-from-kaylana
the-body-of-the-home-guard-jawan-was-taken-out-from-kaylana

होमगार्ड जवान का शव कायलाना से निकाला बाहर

जोधपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में बुधवार को एक होमगार्ड के जवान ने छलांग लगा दी। रात को उसका पानी में पता नहीं चला। गुरूवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर तलाश करवाई। दस बजे के आस पास उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। शव को बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया। दोपहर में कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अलग रह रही है। वहीं उसका एक अन्य बड़ा भाई भी पिछले तीन चार दिनों से गुमशुदा है। जिसकी रिपोर्ट सूरसागर थाने में दर्ज है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि भूरटिया स्थित गली नंबर 9 में रहने वाला नरपतसिंह पुत्र नगसिंह राजपूत होमगार्ड में लगा हुआ था। वह बुधवार को दिन में अपनी बाइक लेकर कायलाना पहुंचा था। जहां पर बाइक खड़ी कर अपनी चप्पल उतारी और मोबाइल व पर्स को गाड़ी पर रखा था। फिर उसने पानी में छलांग लगा ली। इसे ऐसा करते हुए एक राहगीर द्वारा देखा गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात तक उसकी पानी में तलाश की, मगर वो नहीं मिला। इस पर आज सुबह फिर से पानी में उसकी तलाश करवाई गई। तब गोताखोर दस बजे के आस पास उसके शव को बाहर निकाल कर लाए। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक नरपतसिंह शादीशुदा था मगर उसकी पत्नी अलग रहती है। बच्चे भी नहीं है। उसने किस कारण से पानी में छलांग लगाई इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका एक बड़ा भाई हड़वंत सिंह भी पिछले तीन चार दिनों से घर से लापता चल रहा है। उसकी गुमशुदगी सूरसागर थाने में दर्ज हो रखी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in