the-body-of-the-couple-was-found-inside-the-room-in-prayagraj
the-body-of-the-couple-was-found-inside-the-room-in-prayagraj

प्रयागराज में कमरे के अन्दर मिला दम्पत्ति का शव

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। दारागंज थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क में किराए पर रह रहे दम्पत्ति का शव गुरुवार दोपहर बाद कमरे के अन्दर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि महिला का शव जमीन पर और उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। दोनों के बीच कुछ विवाद भी था। दोनों की मौत का राज पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर जिले के मझिगवां निवासी संगीता (38) की शादी पहले अमरपाल के साथ हुई थी। उससे तीन बच्चें है। बच्चों एवं अमरपाल को छोड़कर जौनपुर के सुजानगंज के राजेश से 2020 में शादी कर ली। दारागंज में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। जीवन यापन के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ठेकेदार के अम्बर में राजेश और संगीता सफाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले संगीता पहले पति से तलाक एवं दूसरी शादी कोर्ट मैरिज का कागज थाने पर देकर आई थी। गुरुवार दोपहर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in