teacher-tries-to-commit-self-immolation-by-cutting-throat-of-wife-and-girls
teacher-tries-to-commit-self-immolation-by-cutting-throat-of-wife-and-girls

पत्नी और बच्चियों के गले काटकर शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास

अशोकनगर, 19 फरवरी (हि.स.)। जिले के मुंगावली थाना अंतर्गत पारिवारिक कलह के चलते एक हृदय विदारक हादसे को अंजाम दिया गया, जिसमें एक शिक्षक ने अपनी पत्नी और बच्चियों के गले काटकर खुद आत्मदाह का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब मुंगावली नगर में सिविल अस्पताल में रहने वाले पिता ने अपनी ही दो मासूम बेटियों के चाकू से गले रेत दिए और अपनी स्टाफ नर्स पत्नी के ऊपर भी चाकू से कई बार कर दिए, उसके बाद खुद के ऊपर भी केरोसिन डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मुंगावली सिविल अस्पताल परिसर में रहने वाली स्टाफ नर्स वंदना दुबे और उसके पति श्रीराम दुबे के बीच विवाद चल रहा था जो आज सुवह इतना बढ़ गया कि श्रीराम दुबे ने अपनी दो मासूम बेटियों के गले काट दिए और पत्नी बन्दना दुबे पर भी चाकुओं से कई बार किये जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पति ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद जब अस्पताल परिसर में रहने वाले अन्य लोगों ने शोरगुल की आवाज सुनी तो लोगों ने पहुंचकर सभी को सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पति ने लगाए पत्नी व अन्य पर गम्भीर आरोप: इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक के द्वारा अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाये तो वन विभाग की महिला कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य लोगों पर भी पत्नी को गुमराह करने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि पत्नी के मोबाईल में सब कुछ है। पुलिस पत्नी के मोबाईल को देखे सब कुछ मिलेगा। जिसके बाद पुलिस ने तहसीलदार को बुलाकर पति पत्नी के बयान करबाए साथ ही घर में मौजूद तीन मोबाईल फोन के अलावा जिस चाकू से घटना को अंजाम दिया उसको भी जब्त कर लिया है। चारो को किया भोपाल रैफर: घटना के बाद सभी को सिबिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया था लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा चारो घायलों की स्थिति को देखते हुए सभीबको भोपाल रैफर कर दिया है। और सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। पड़ोसी बोले लंबे समय से चल रहा था विवाद: इस घटना की मुख्य बजह शिक्षक की स्टाफ नर्स पत्नी को बताया जा रहा है घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते लंबे समय से पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था लेकिन शुक्रवार को यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि यह शिक्षक अपनी ही मासूम बच्चियों की जान लेने पर उतारू हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सोनी का कहना है कि घटना की जैसे ही जानकारी मिली पुलिस बल को सिविल अस्पताल घटना स्थल भेजा गया जिसके बाद सभी घायलों का उपचार कराकर जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी पति के विरुद्ध गम्भीर धारायों में मामला दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in