Teacher raped a minor girl

अध्यापक ने किया नाबलिग छात्रा से दुष्कर्म

जयपुर,15 जनवरी ( हि.स.)। खोह नागोरियान इलाके में नाबालिग छात्रा से अध्यापक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता के पिता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गोनेर रोड निवासी पीडिता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है कि आरोपित परवेज एक निजी स्कूल में अध्यापक है। उसकी नाबालिग बेटी से अध्यापक परवेज ने दुष्कर्म किया। गुमसुम रहने के दौरान परिजनों के दबाव बनाकर पूछने पर पीडिता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपित अध्यापक परवेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म इधर ब्रह्मपुरी थाना इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आमेर रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है कि आरोपित राहुल शर्मा उसको होटल में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार वहीं मुहाना थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपित अमरसिंह मीणा (21) निवासी मेहन्दवास टोंक हाल किरो की ढाणी मुहाना को गिरफ्तार किया गया है। मुहाना इलाके में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in