Sweeper gave his life by hanging, was upset over not getting salary

स्‍वीपर ने फांसी लगाकर दे दी जान, वेतन न म‍िलने से था परेशान

बलौदाबाजार / रायपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले में गुरुवार सुबह नगर पालिका परिसर में एक स्वीपर ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त निगम दफ्तर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्वीपर कर्मचारी का नाम गणपत है जिसने ऊपर भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कई महीनों तक उसे वेतन नहीं मिला था, जिस वजह से वह परेशान था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सीएमओ का कहना है कि वह कर्मचारी कल उनके पास आया था, जिसके बाद उन्होंने 1 महीने की सैलरी दी थी। उधर गणपत के फांसी लगाने से भाटापारा नगर पालिका स्वीपर कर्मचारियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। भत्ता एरिया जैसे कई समस्याएं हैं जो नहीं मिलने से स्वीपर कर्मचारियों को अपना परिवार चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in