suspected-death-of-married-woman-report-of-dowry-death-on-in-laws
suspected-death-of-married-woman-report-of-dowry-death-on-in-laws

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर झील की पुलिया के साथ शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर झील की पुलिया क्षेत्र निवासी खुशबू देवी (26) पत्नी मान सिंह की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले जीवित होने की आस में पति द्वारा खुशबू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घर ले गया। वहीं आसपास के लोगों से मिली सूचना पर मृतका का मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मायका पक्ष द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है। मृतका के भाई पंकज ने बताया कि गली के लोगों से सूचना मिली थी जब यहां आये तो देखा की गली में शव पड़ा था। उसने हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि इस मामले में मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in