stone-pelting-on-two-sidesmany-people-injured-and-many-vehicles-glass-broken
stone-pelting-on-two-sidesmany-people-injured-and-many-vehicles-glass-broken

दो पक्षों पथराव..कई लोग घायल तो कई गाडियों के शीशे टूटे

जयपुर, 21 जून(हि.स.)। राजधानी सदर थाना इलाके में रविवार देर रात उस समय दहशत का माहौल हो गया,जब गाली गलौज की बात को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस पथराव में कई गाडियों के शीशे टूट गए। पथराव में कई लोगों के चोट लगने से सडकों पर उतर विरोध किया। इस सूचना मिलने पर सदर और सोडाला थाना पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश कर मामला शांत करवाया। वहीं एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि सदर थाना इलाके में स्थित राजीव नगर में बाइक पर आ रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रोककर गाली गलौज कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया। वहीं एहतियातन के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर चौकी प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि इस पथ पर कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ लोगों के चोट लगने की जानकरी मिली है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in