सचिवालय के बाहर प्रदर्शन मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

सचिवालय के बाहर प्रदर्शन मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

शिमला, 13 जुलाई (हि.स.)। कोविड-19 के दूसरे अनलॉक चरण में प्रदेश की सीमाओं को पर्यटकों के लिए पूरी तरह खोलने के विरोध में सचिवालय के बाहर धरना प्रर्दशन और चक्का जाम करने वाले अनगिनत कांग्रेस कार्यकर्ता पर पुलिस ने एफआईआर की है। छोटा शिमला थाना पुलिस में की गई एफआईआर में 10 कांग्रेसियो को नामजद किया गया है और इसके अलावा विडियो में दिखाई देने वाले अन्य कार्यकर्ताओ पर भी मुकदमा दायर किया गया है। एफआईआर में नामजद किए गए कार्यकर्ताओ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व धर्मपाल ठाकुर सहित अन्य नेता शामिल बताए जा रहे है। बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने सोमवार को सचिवालय के बाहर धरना प्रर्दशन किया और इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठे गए और चक्का जाम कर दिया। ऐसे में सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद कांग्रेस ने मौके पर पहुंचे जिलाधीश शिमला अमित कश्यप के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चेताया कि यदि सरकार ने प्रदेश की सीमाओं को लेकर लिए गए अपने फैसले का वापस नहीं लिया तो प्रदेश भर में आंदोलन होगें। उन्होंने निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश की सीमाओं पर कोविड -19 की जांच का आधार भूत ढांचा विकसित नहीं किया जाता, तब तक फैसले का टाला जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in