sp-expresses-gratitude-for-holi-and-shab-e-baaraat-festival-ends-peacefully
sp-expresses-gratitude-for-holi-and-shab-e-baaraat-festival-ends-peacefully

एसपी ने होली व शब ए बारात का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जताया आभार

-पुलिस तथा पदाधिकारियों की भूमिका को सराहा छपरा, 31 मार्च (हि.स.)।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने होली तथा शब-ए-बरात का त्योहार शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त माहौल में संपन्न होने पर पुलिस-पदाधिकारियों, आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि जिले में होली एवं शब-ए-बरात का त्योहार सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के जवानों, पदाधिकारियों, सभी दंडाधिकारियों की भूमिका काफी सराहनीय रही। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन तथा जनता के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय से यह त्यौहार संपन्न हो सका है। उन्होंने कहा कि सारण पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के बेहतर ढंग से संधारण, शराबबंदी कानून को लागू करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है।उन्होंने कहा कि भविष्य में जिले में भी इसी तरह शांति और सद्भावना का माहौल बनाए रखने में आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। हिन्दुस्थान समाचार/गुड्डू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in