SP directs surprise inspection of the court, directive to strengthen security

एसपी ने किया कोर्ट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने का निदेश

छपरा, 14 जनवरी (हिस) । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। खासकर मंडल कारा से पेशी के लिए कोर्ट लाए जाने तथा पेशी के बाद मंडल कारा वापस पहुंचाने के दौरान बंदियों पर विशेष नजर रखने और बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया। प्रवेश तथा निकास द्वार पर व्यवहार न्यायालय में आने जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी अभियान लगातार जारी रखने का भी उन्होंने निर्देश दिया। दुपहिया वाहनों के प्रवेश तथा निकास के दौरान जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बंदी हजरत का भी निरीक्षण किया। बताते चलें कि छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में गत वर्ष बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसके बाद से इसकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले भी कई बार व्यवहार न्यायालय परिसर में गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी है। इसके मद्देनजर नए पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को आवश्यक निर्देश दिया है और निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in