six-accused-arrested-for-planning-robbery-arms-recovered
six-accused-arrested-for-planning-robbery-arms-recovered

डकैती की योजना बनाते छह आरोपित गिरफ्तार,हथियार बरामद

डकैती की योजना बनाते छह आरोपित गिरफ्तार,हथियार बरामद राजगढ़,14 मार्च (हि.स.)। पचोर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बोड़ा रोड़ स्थित काॅलोनी में निर्माणाधीन मकान पर दबिश देकर डकैती की योजना बनाते हथियारों से लैस छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के बताए गए हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार-रविवार की रात बोड़ा रोड़ स्थित नईकाॅलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा गया और यहां से डकैती की योजना बनाते छह लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में जितेन्द्र पुत्र महेश महतो सूरी, सुनील पुत्र नागेन्द्र सूरी, हमरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप नायक, शिवकुमार पुत्र रामबाबू सूरी, राजकुमार पुत्र कपलेश्वर सूरी और अबोध पुत्र बद्रीराम यादव सभी बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हथियार बरामद कर धारा 399,402 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in